संदेश

अप्रैल, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Sri Khatu Shyam Chalisa खाटू श्याम चालीसा

चित्र
Sri Khatu Shyam Chalisa In Hindi : श्री खाटू श्याम चालीसा हिंदी  श्री खाटू श्याम चालीसा  :  Sri Khatu Shyam Chalisa दोहा श्री गुरु चरण ध्यान धर, सुमिरि सच्चिदानन्द। श्याम चालीसा भजत हूँ, रच चैपाई छन्द।। चौपाई श्याम श्याम भजि बारम्बारा, सहज ही हो भवसागर पारा। इन सम देव न दूजा कोई, दीन दयालु न दाता होई। भीमसुपुत्र अहिलवती जाया, कहीं भीम का पौत्र कहाया। यह सब कथा सही कल्पान्तर, तनिक न मानों इनमें अन्तर। बर्बरीक विष्णु अवतारा, भक्तन हेतु मनुज तनु धारा। वसुदेव देवकी प्यारे, यशुमति मैया नन्द दुलारे। मधुसूदन गोपाल मुरारी, बृजकिशोर गोवर्धन धारी। सियाराम श्री हरि गोविन्दा, दीनपाल श्री बाल मुकुन्दा। दामोदर रणछोड़ बिहारी, नाथ द्वारिकाधीश खरारी। नरहरि रूप प्रहलद प्यारा, खम्भ फारि हिरनाकुश मारा। राधा वल्लभ रुक्मिणी कंता, गोपी बल्लभ कंस हनंता। मनमोहन चितचोर कहाये, माखन चोरि चोरि कर खाये। मुरलीधर यदुपति घनश्याम, कृष्ण पतितपावन अभिराम। मायापति लक्ष्मीपति ईसा, पुरुषोत्तम केशव जगदीशा। विश्वपति त्रिभुवन उजियारा, दीनबन्धु भक्तन रखवारा। प्रभु का भेद कोई न पाया, शेष महेश थके मुनियारा। नारद शारद ऋषि योगिन्द